गढ़वा| संगीत कला महाविद्यालय में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम सभी ने एक दूसरे को अबीर गुलाल की तिलक लगाया। वहीं अतिथि डॉ पतंजलि केशरी, कन्या विवाह सोसाइटी के सचिव विकास माली, आजसू पार्टी के जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, शंकर प्रताप विश्वकर्मा, प्रोफेसर कमलेश सिन्हा, पार्षद सबिता देवी, पारसनाथ कश्यप, किशोर कुणाल, चंद्रावती देवी को अबीर गुलाब से तिलक लगा कर बुके देकर स्वागत करते हुए अतिथि वंदन किया गया। इसके बाद अखिलेश कुमार चंद्रवंशी ने बम बोले बाबा कहवां रंगवल पगड़िया गीत गाकर होली का शमा बांध दिया। पूजा कैमुरी ने गोरिया कइके सिंगार, ये हो पिया काहे बड़ तू भुलाइल गीत गाकर माहौल रंगीन कर दिया। पिंकी सिन्हा ने लायी है हजारों रंग होली गीत गाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसी तरह पूर्णिमा कुमारी ने बृज में आज धूम मची है गीत गाई। कार्यक्रम का निर्देशन संगीत कला महाविद्यालय के निदेशक प्रमोद सोनी ने किया। गढ़वा| मेराल प्रखंड में स्थित डीएवी लीलावचन पब्लिक स्कूल में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्यालय के निदेशक सुरेंद्र विश्वकर्मा ने कहा कि छात्रों के लिए होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, प्रेम और रचनात्मकता का अवसर है। यह त्योहार विद्यार्थियों को बुराई पर अच्छाई की सीख, आपसी मतभेद भुलाकर भाईचारा बढ़ाने, आत्म-अभिव्यक्ति के माध्यम से आत्मविश्वास बढ़ाने और तनाव से मुक्त होकर रचनात्मक कार्यों में भाग लेने का संदेश देता है। इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य मनोज कुमार ने सभी अभिभावकों, ग्रामवासियों, जिला व प्रखंडवासियों तथा समस्त देशवासियों को रंगों के पावन पर्व होली की हार्दिक शुभकामना दिया। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक रिजवान अंसारी, बसंत कुमार यादव, नागेंद्र कुमार ठाकुर, अनूप कुमार, पवन कुमार यादव, शमा परवीन, सूफिया नाहीद, अमिता कुमारी, बलराम शाह, अंकित कुमार, जगदीश कुमार सिंह, अंजू कुमारी उपस्थित थे। गढ़वा| गढ़वा थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव निवासी 43 वर्षीय संजय साह सड़क दुर्घटना में घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना बुधवार की देर शाम की बताई जा रही है। बताया गया कि संजय साह अपनी बहन के घर से साइकिल से वापस गांव लौट रहा था। इसी दौरान हूर गांव के निकट फोरलेन सड़क पर सामने से आ रही हाइवा की तेज लाइट से उसकी आंखें चुंधिया गईं। इससे संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर गया। गिरने से उसके सिर में चोट लग गई। घटना के बाद घटनास्थल के आसपास के लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।


