महिला ने आत्महत्या का किया प्रयास

गढ़वा| पलामू जिले के उंटारी रोड थाना क्षेत्र के मुरमा गांव की रहने वाली 29 वर्षीय रानी देवी पति शिवपूजन रजवार ने गुरुवार की सुबह कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। गढ़वा सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। घटना के संबंध में बताया गया कि किसी घरेलू मामले को लेकर पति-पत्नी के बीच नोकझोंक हो गई थी। इसी बात से नाराज होकर रानी देवी ने कीटनाशक खा लिया। उसकी तबीयत बिगड़ने पर स्वजन को इसकी जानकारी मिली, तब उसे आनन-फानन में गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती लाकर कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *