धालभूमगढ़| उद्यान विभाग की ओर से गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र के जुगीशोल पंचायत के चतरो गांव के 6 किसानों को शत प्रतिशत अनुदान पर खेती के लिए अदरक तथा ओल दिया गया। अदरक तथा ओल का वितरण जिला परिषद हेमंत मुंडा के हाथों से उद्यान मित्र दुलाराम सोरेन के उपस्थिति पर किसानों को दिया गया। किसान नगेन मुंडा तथा रविंद्र नाथ मुंडा को 40- 40 किलो ओल तथा चार किसान नंदलाल मुंडा, भागीरथ मुंडा शत्रुघ्न मुंडा तथा बैद्यनाथ मुंडा को 40- 40 किलो करके अदरक दिया गया।


