भास्कर न्यूज | धालभूमगढ़ धालभूमगढ़ स्थित वन विश्रामागार परिसर में आदिवासी भूमिज समाज की एक बैठक बलराम सिंह के अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में आदिवासी भूमिज समाज के समाजसेवी, ग्रामीण, हातु सरदार, लाया/ नाया, देवरी, डाकुआ आदि उपस्थित हुए थे। इस बैठक में समाज के विभिन्न समस्या को लेकर चर्चा की गई। साथ ही समाज को कैसे आगे बढ़ाया जाए, समाज के अधिक से अधिक लोग कैसे शिक्षित बने इसको लेकर चर्चा की गई। साथ ही आदिवासी भूमिज समाज के पारंपरिक व्यवस्था को मजबूत करने को लेकर भी विशेष रूप से चर्चा की गई। वहीं समाज के श्मशान घाट की चहारदीवारी निर्माण को लेकर समाज की ओर से विधायक को लिखित रूप से आवेदन देने को लेकर निर्णय लिया गया। चारचक्का में 5 अप्रैल को आदिवासी भूमिज समाज की ओर से सरहुल पूजा किए जाने को लेकर निर्णय लिया गया। मालूम हो कि इस मौके पर रवींद्रनाथ सिंह, ज्योतिंद्रनाथ सिंह, नरेन सिंह, टीकाराम सिंह, युधिष्ठिर सिंह, वीर सिंह, तरणी सिंह, भगवत सिंह, दासों सिंह, विजय सरदार, नेपाल सरदार, धरनी सरदार, महादेव सरदार, दुबराज सरदार, महेश्वर सरदार, काली पद सिंह, सुकरा सिंह आदि उपस्थित थे।


