ओवरस्पीडिंग पर धौनी की कार का कटा चालान

रांची | भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी की कार का ई-चालान काटा गया है। एक मार्च की सुबह 11:40 बजे कांके रिंग रोड से बिरसा कृषि विश्वविद्यालय जाने वाले मार्ग पर लगे एसवीडी कैमरे के जरिए लेन-1 में यह चालान काटा गया। रांची ट्रैफिक पुलिस अनुसार इस मार्ग पर अधिकतम गति सीमा 60 किमी प्रति घंटा निर्धारित है, जबकि कार की रफ्तार 91 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई। ऐसे में ओवरस्पीडिंग के आरोप में मोटर वाहन अधिनियम की धारा 183 के तहत एक हजार रुपए का चालान जनरेट किया गया है। गुरुवार तक चालान की राशि जमा नहीं की गई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *