आज हरिहर सिंह रोड, मस्जिद गली समेत आसपास क्षेत्र में छह घंटे नहीं रहेगी बिजली रांची | कोकर डिवीजन अंतर्गत आरएमसीएच सब डिविजन क्षेत्र में आरडीएसएस स्कीम के तहत एलटी नंगे तार को कवर केबल में बदलने और नए बिजली खंभे लगाने का कार्य किया जाएगा। इस कारण बुधवार सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। हरिहर सिंह रोड, मस्जिद गली, खलिहान गली तथा हरिहर सिंह रोड के ट्रांसफार्मरों से जुड़े क्षेत्रों में करीब छह घंटे बिजली नहीं रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि अपरिहार्य कारणों से बिजली बाधित की जा रही है। बिजली कटने से पहले दिनभर के बिजली से जुड़े आवश्यक काम पहले ही निबटा लें। रांची | कांटा टोली स्थित मंगल टॉवर में आधार कार्ड सेंटर के अपग्रेडेशन का उद्घाटन छह मार्च को किया जाएगा। अपग्रेडेशन के बाद आधार कार्ड बनाने और संशोधन की प्रक्रिया में तेजी आएगी। इसका उद्घाटन केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री सह रांची के सांसद संजय सेठ करेंगे। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद महुआ माजी, आदित्य प्रसाद, दीपक प्रकाश, प्रदीप कुमार और विधायक सीपी सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी आईईसी मैनेजर अब्दुल कलाम अंसारी ने दी। कहा कि इससे आम लोगों को बहुत सुविधा होगी।


