एनके महेंद्रू को डिस्ट्रिक्ट गवर्नर और पदम लाल को वाइस गवर्नर चुना

भास्कर न्यूज | जालंधर एसोसिएशन ऑफ अलायंस क्लब इंटरनेशनल जिला 126-एन की 15वीं वार्षिक जिला कॉन्फ्रेंस ‘शुकराना 2026’ जिला गवर्नर संदीप कुमार और फंक्शन चेयरमैन जीएस जज की अगुवाई में संपन्न हुई। इस अवसर पर वर्ष 2026-27 के लिए नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। सम्मेलन में एनके महेंद्रू को इलेक्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर, पदम लाल को इलेक्ट प्रथम वाइस गवर्नर तथा डॉ. सुभाष चंद्र को इलेक्ट द्वितीय वाइस गवर्नर चुना गया। इसके अलावा एमपी सिंह बिनाका को इंटरनेशनल डायरेक्टर के लिए एंडोर्समेंट दिया गया। कॉन्फ्रेंस में 29 क्लबों के 212 डेलीगेट्स ने भाग लिया। कार्यक्रम की कन्वीनर हरप्रीत कौर रहीं। मंच संचालन पास्ट इंटरनेशनल डायरेक्टर राकेश शर्मा और वाइस काउंसिल अध्यक्ष पवनजीत सिंह वालिया ने किया। मुख्य अतिथि इंटरनेशनल प्रेसिडेंट आरके सक्सेना ने जिला 126 को नॉर्थ मल्टीपल का सबसे बड़ा जिला बताते हुए जिला गवर्नर के पूरे वर्ष किए गए कार्यों की सराहना की और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने क्लब विस्तार के क्षेत्र में जीएस जज के प्रयासों की भी प्रशंसा की। इस उपलब्धि के लिए उन्हें “ब्रांड एंबेसडर ऑफ एक्सटेंशन” की उपाधि दी गई। गवर्नर संदीप कुमार ने अपने सफल कार्यकाल का श्रेय समस्त क्लब मेंबरों को दिया। इस मौके चुनी गई नई टीम को सभी मेंबरों ने फूलों के हार डालकर सम्मानित किया। वर्ष 2025-26 के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले क्लबों और पदाधिकारियों को गवर्नर संदीप द्वारा सम्मानित किया गया। यहां पूर्व इंटरनेशनल डायरेक्टर जितेंद्र सिंह कुंदी, अनिल कुमार, डॉ.जेएस थिंद, एचएस बावा, आरएस परमार, डॉ.एचएस पन्नू, जेएस डांग, रमेश महाजन, प्रदीप भारद्वाज, आरएम चौहान, हरपाल सिंह, मणि कुमार, अमरीक सिंह, जीडी कुंद्रा, कुलविंदर फुल्ल, जगन्नाथ सैनी, मनदीप सोहल, राजीव सूद, राम लुभाया, तमन्ना चुटनी, कुलविंदर कौर, , अमरजीत कौर, अमरीक सिंह, भूपेंद्र रंजन, हर्षवर्धन शर्मा, ए के बहल,राकेश चावला, डॉ. मुनीष मेहता, देवेंद्र शर्मा, शमा महेंद्रू, मीना रानी, जसविंदर कुमारी उपस्थित थीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *