महिला सशक्तिकरण का मैसेज देने 8 को दौड़ेगा शहर

भास्कर न्यूज | जालंधर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर औरा-2026 महिला दिवस राइड का आयोजन 8 मार्च को किया जा रहा है। इस राइड का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण का उत्सव मनाना, सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना और सामाजिक एकता को मजबूत करना है। अंबिका सोनिया, अमरदीप सिंह आहलूवालिया, डिंपल सोनी मक्कड़, आकाश कपूर, नवदीप सिंह, जसकमल कौर, धीरज, आरती आनंद, अमित मल्होत्रा, राजीव दुग्गल ने बताया कि रैली की शुरुआत सुबह 7:00 से 7:30 बजे के बीच शिवानी पार्क, मॉडल टाउन से होगी और लगभग 8:00 बजे अर्बन एस्टेट फेज–2 मार्केट में पहुंचेगी। समापन समारोह और सांस्कृतिक गतिविधियां सुबह 10:00 बजे तक जारी रहेंगी। निर्धारित रूट के अनुसार रैली शिवानी पार्क से गुरुद्वारा साहिब मॉडल टाउन, मसंद चौक, गुरु नानक मिशन चौक, स्काईलार्क और नामदेव चौक तक जाएगी। नामदेव चौक से यू-टर्न लेकर राइडर उसी मार्ग से गीता मंदिर तक वापस आएंगे और फिर मॉल रोड तथा वसंत विहार रोड के रास्ते अर्बन एस्टेट फेज–2 मार्केट में रैली का समापन होगा। आयोजकों की ओर से वालंटियर्स और संबंधित अधिकारियों के सहयोग से पूरे कार्यक्रम में सुरक्षा और अनुशासन सुनिश्चित किया गया है। मंज़िल पर पहुंचने के बाद प्रतिभागियों का स्वागत जोशीले भांगड़ा के साथ किया जाएगा। कार्यक्रम में अतिथियों और टीम सदस्यों का ट्रॉफी सम्मान समारोह, फिटनेस के लिए मार्गदर्शित योग सत्र, मनोरंजक खेल और ओपन डांस सेशन भी आयोजित किए जाएंगे। यह कार्यक्रम सभी आयु वर्ग की दो-पहिया वाहन चलाने वाली महिलाओं के लिए खुला है। प्रतिभागियों के लिए हेलमेट पहनना और सुरक्षा नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *