लुधियाना| पक्खोवाल रोड स्थित कृष्ण बलराम गौशाला में बुधवार को रंगों की जगह आस्था के पुष्प बरसे। सिंगला एन्क्लेव में आयोजित इस पुष्प होली महोत्सव ने न केवल शहर को भक्ति के रंग में सरोबार किया बल्कि गौ-सेवा के संकल्प के साथ एक नई मिसाल पेश की। भजन गायक शिवानी बृजवासी और हेमंत अग्रवाल ने कृष्ण-राधा के प्रेम प्रसंगों और होली के पारंपरिक गीतों की तान छेड़ी पूरा पंडाल झूम उठा। फूलों की पंखुड़ियों से खेली गई इस होली ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। सुबह 9 बजे से ही हरिनाम संकीर्तन की अविरल धारा बही। गौशाला कमेटी के प्रधान मनोज अग्रवाल और संरक्षक विनय सिंघल ने इस भव्य आयोजन के माध्यम से समाज को एक बड़ा संदेश दिया। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने न केवल पुष्प होली का आनंद लिया, बल्कि गौ-माता की रक्षा और सेवा का सामूहिक संकल्प भी लिया। सुबह ध्वजारोहण और ज्योति प्रचंड के साथ शुरू हुआ।


