लुधियाना| भक्ति, भाव और रंगों के पावन पर्व पुष्प होली का भव्य आयोजन बीआरएस नगर स्थित सी-ब्लॉक के श्री लक्ष्मी नारायण मन्दिर में संपन्न हुआ। पूरा परिसर फूलों की खुशबू और राधा-कृष्ण के जयकारों से गुंजायमान रहा। समागम की शुरुआत सुबह 10 बजे भगवान के दिव्य दर्शनों के साथ हुई। इस अवसर पर भजन गायिका सरोज वर्मा एंड पार्टी ने अपनी मधुर और ओजस्वी वाणी से वातावरण को पूरी तरह भक्तिमय कर दिया। भव्य पुष्प वर्षा व भजनों की धूम पर श्रद्धालुओं ने झूमकर होली पर्व की खुशी मनाई। मन्दिर कमेटी के सीनियर चेयरमैन सूरज ज्योति, चेयरमैन अजीत सिंगला, प्रधान रोशन कांत शर्मा, जनरल सेक्रेटरी सीए दीपक मित्तल और कैशियर अशोक सिंघानिया ने बताया कि इस पुष्प होली का उद्देश्य समाज में प्रेम, शांति और सात्विक उल्लास का प्रसार करना है। भजन संकीर्तन के पश्चात प्रभु को भोग लगाया गया और विशाल भंडारा प्रसाद का आयोजन किया।


