हाफ मैराथन 2026 दौड़दा पंजाब का आयोजन 8 को

जालंधर| सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा जिला प्रशासन जालंधर के सहयोग से 17वीं सीटी हाफ मैराथन “दौड़दा पंजाब” का आयोजन 8 मार्च को सुबह 5.30 बजे किया जा रहा है। यह मैराथन नशे के खिलाफ युद्ध के संदेश के साथ आयोजित की जा रही है। जिसका उद्देश्य पंजाब में स्वस्थ और प्रगतिशील समाज को बढ़ावा देना है। इस प्रेरणादायक दौड़ में क्षेत्र भर से हजारों विद्यार्थी, खिलाड़ी, युवा और नागरिक भाग लेंगे। कार्यक्रम का आयोजन सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, शाहपुर कैंपस में होगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. हिमांशु अग्रवाल (आईएएस) डिप्टी कमिश्नर और धनप्रीत कौर (आईपीएल) कमिश्नर ऑफ पुलिस सहित कई प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में प्रसिद्ध पंजाबी कलाकार पद्मश्री हंस राज हंस, मास्टर सलीम और गगन कोकरी भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करेंगे। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सीटी ग्रुप द्वारा “ग्लोबल वूमेन वॉइसेज सीटी एक्सीलेंस अवॉर्ड्स” का भी आयोजन किया जाएगा। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रेरणादायक महिलाओं और मैराथन में भाग लेने वाली महिला प्रतिभागियों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *