जालंधर | प्राचीन शिव मंदिर, दोमोरिया पुल में भक्तों की ओर से मां बगलामुखी का हवन किया गया। मुख्य पुरोहित पं. चक्र प्रशाद जोशी ने देवी-देवताओं का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि आज होली भाई दूज मनाई गई है। उल्लेखनीय है कि होली भाई दूज पर बहनें भाइयों को तिलक लगाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करती हैं। साथ ही महायज्ञ के दौरान उत्तरा फाल्गुनी एवं हस्त नक्षत्र के साथ साथ ब्रह्म मुहूर्त, अभिजीत मुहूर्त और गोधूलि मुहूर्त का दुर्लभ एवं शुभ संयोग भी बना। मां बगलामुखी जी की मंगल आरती के बाद प्रशाद वितरण किया गया। यहां प्रधान यादव खोसला, रमेश सहदेव, गुरचरण बजाज, सुनील सहदेव, मानव बजाज, वैभव शर्मा, गोविंद खोसला, मनीष रेहान, सुरेश चंद्र, अश्विनी तुली, पुनीत शर्मा व अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे।


