जहां पर रूरल डिस्पेंसरी नहीं, उन्हीं 101 गांवों में खुलेंगे आम आदमी पिंड क्लीनिक

भास्कर न्यूज | लुधियाना जिले के ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ सुविधाएं और मजबूत होने जा रही है। क्योंकि गांवों में 101 आम आदमी पिंड क्लीनिक खुलने जा रहे है। जिला प्रशासन की मानें तो यह क्लीनिक उन गांवों में खुलेंगे जहां पर रूरल डिस्पेंसरी नहीं है। उन गांवों के ग्रामीणों को इलाज के लिए शहर आना पड़ता था। एडीसी डेवलपमेंट इन क्लीनिकों को लेकर सेहत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक भी गत दिनों की है। जिले में मौजूदा समय में 94 आम आदमी क्लीनिक चल रहे है। साथ ही 10 सीएचसी, चार एसडीएच और एक जिला अस्पताल समेत रूरल डिस्पेंसरियां भी सेवाएं दे रही हैं। इसके बावजूद भी लोगों को इलाज के लिए गांव से शहर आना पड़ रहा है। जिसके चलते इन अस्पतालों में मरीजों की भीड़ रहती है। अब इन अस्पतालों का बोझ कम करने को लेकर 101 आम आदमी पिंड क्लीनिक खुलने जा रहे हैं। एडीसी डेवलपमेंट नरिंदर धालीवाल ने बताया कि 101 आम आदमी पिंड क्लीनिक बनाने को लेकर प्रक्रिया चल रही है। रिपोर्ट को चंडीगढ़ में होने वाली विभागीय मीटिंग में अप्रूवल के िलए रखा जाएगा। मरीजों को यह सुविधा मिलेगी जानकारी के मुताबिक क्लीनिक में मेडिकल अफसर, फार्मासिस्ट और एक सहायक तैनात होगा। मरीजों को टेलीमेडिसिन के माध्यम से भी डाक्टर परामर्श देंगे। लगभग 90 प्रकार की आवश्यक दवाएं मरीजों को मुफ्त दी जाएंगी। डायरेक्टर हेल्थ डा. हितेंदर कौर ने बताया कि खून और पेशाब जैसे लगभग 41 तरह के बेसिक लैब टेस्ट भी होंगे। मरीजों का रजिस्ट्रेशन, परामर्श और स्लिप पूरी तरह से डिजिटल होगी। सामान्य बीमारियों का इलाज जैसे बुखार, इन्फेक्शन, मधुमेह, और अन्य सामान्य रोगों के लिए प्राथमिक उपचार उपलब्ध होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *