वेद मंदिर के 68वें महासम्मेलन के उपलक्ष्य में निकली भव्य संध्या फेरी

भास्कर न्यूज | लुधियाना दरेसी स्थित प्राचीन वेद मंदिर में भारत धर्म प्रचारक मंडल द्वारा आयोजित किए जा रहे 68वें विशाल धर्म सम्मेलन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। वीरवार को शिवपुरी और बसंत नगर में सम्मेलन का निमंत्रण घर-घर पहुंचाने के लिए एक विशाल संध्या फेरी का आयोजन किया गया। संध्या फेरी का शुभारंभ शिवपुरी बसंत नगर स्थित अशोक शर्मा बॉबी के निवास स्थान से हुआ। इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित वेदाचार्य स्वामी निगम बोध तीर्थ महाराज ने भक्तों को अपना आशीर्वाद दिया। महिला संकीर्तन मंडल द्वारा गाए गए ठाकुर जी के भजनों ने वातावरण को पूरी तरह भक्तिमय कर दिया। यह फेरी नगर के विभिन्न भागों से गुजरते हुए नरेश शर्मा के निवास पर संपन्न हुई। आयोजक जगदीश शर्मा और बिट्टू प्रभाकर ने बताया कि 8 मार्च से 15 मार्च तक चलने वाले इस आठ दिवसीय महासम्मेलन में भारत के विभिन्न हिस्सों से महान संत और विद्वान पधारेंगे। सम्मेलन का समय प्रतिदिन सुबह 11 से 1 बजे और शाम 4 से रात 8 बजे तक रहेगा। इसमें अमृतसर से आए श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल के जतिन मेहरा, आदित्य भैया और राजन बाली हरिनाम संकीर्तन की अविरल धारा बहाकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *