किसान से ट्रैक्टर-ट्रॉली लूटने वाले आरोपी गिरफ्तार:फसल बेचकर लौट रहे थे पिता-पुत्र; कार सवार तीन लोगों ने की थी मारपीट

जिले के विजयपुर इलाके में मंडी में फसल बेचकर घर लौट रहे पिता-पुत्र और भतीजे के साथ मारपीट कर ट्रैक्टर-ट्रॉली लूटने वाले आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। लूट की इस वारदात को कार सवार तीन बदमाशों ने अंजाम दिया। पुलिस ने लूटी गई ट्रैक्टर ट्रॉली बरामद कर ली है। बालाभेंट गांव निवासी 50 वर्षीय उधम सिंह अपने बेटे दीपक और भतीजे अमर के साथ मंगलवार शाम कुंभराज मंडी में मक्का की फसल बेचकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से घर लौट रहे थे। इसी दौरान ग्राम डोंगर-भमावद रोड के बीच सामने से आ रही मारुति कार क्रमांक MP40 GA 0158 के ड्राइवर ने ट्रैक्टर के अगले हिस्से में टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर असंतुलित हो गया। मारपीट कर ट्रैक्टर-ट्रॉली ले गए उधम सिंह के बेटे दीपक ने ट्रैक्टर रोका तो कार में सवार तीन लोग उतरकर ट्रैक्टर के सामने आ गए। उनके हाथों में लोहे की रॉड और टामी थी। इन तीनों ने उधम​​​, ​दीपक और भतीजे अमर को लोहे की रॉड और तमंचों से पीटा। इसके बाद उनका ट्रैक्टर और ट्रॉली लेकर भाग गए। विजयपुर पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने तीनों आरोपी को गिरफ्तार किया इस मामले में विजयपुर थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया। विजयपुर थाना प्रभारी ने अपनी टीम के साथ आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। आरोपियों की तलाश में रात में छापेमारी की गई। तीनों आरोपी रवि पिता श्रीकृष्ण मीना, भारत पिता मोतीलाल मीना और जितेन्द्र पिता मुन्नीबाई कलावत को राउंड-अप कर पूछताछ की गई। तीनों ने लूट की घटना करना स्‍वीकार कर लिया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने लूटा गया ट्रेक्‍टर-ट्रॉली को ग्राम देहरी-भमावद के जंगल से बरामद कर लिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *