बाग टांडा की शातिर गैंग के 3 आरोपी पकड़े गए:तीन वारदातों का हुआ खुलासा; 5.5 लाख का माल किया बरामद

तेजाजी नगर पुलिस ने नकबजनी की वारदात को अंजाम देने वाली बाग टांडा की शातिर गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से साढ़े पांच लाख रुपए का माल बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों में करण सिंह पिता खुरब सिंह, पंकेश पिता खुरब सिंह और शेरू पिता हीरू शामिल हैं। इनमें से करण और पंकेश का आपराधिक रिकॉर्ड भी दर्ज है। आरोपियों में दो सगे भाई हैं। डीसीपी झोन 1 विनोद मीना ने बताया कि नकबजनी की घटनाओं को गंभीरता से लिया जा रहा है। बाग टांडा के नकबजनों का डेटा बेस तैयार किया गया है और इसे नियमित रूप से अपडेट किया जाता है। आरोपियों के पास से 5.5 लाख रुपए का माल जब्त तेजाजी नगर क्षेत्र में न्यू बाग कॉलोनी और गैलेक्स अपार्टमेंट में हुई नकबजनी की घटनाओं में चार नकबजनों की पहचान हुई थी, जो पुलिस के डेटा बेस में थे। टेक्निकल एनालिसिस के आधार पर पुलिस टीम बाग टांडा पहुंची और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, मुख्य आरोपी खुरब सिंह वहां से फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपियों ने तीन वारदातों का खुलासा किया है। उनके पास से साढ़े पांच लाख रुपए का माल जब्त किया गया है। जांच में सामने आया कि करण सिंह पर 9 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि पंकेश पर एक मामला दर्ज है। शेरू के आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपियों ने चोरी का माल जिन सुनारों को बेचा था, उनकी भी जांच की जा रही है। यदि सुनारों ने जानबूझकर चोरी का माल खरीदा है, तो उन्हें भी आरोपी बनाया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *