23 मार्च को होगा विश्वकर्मा समाज जिला कार्यकारिणी का चुनाव

भास्कर न्यूज | गिरिडीह झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज गिरिडीह जिला कार्यकारिणी समिति की बैठक बुधवार को विश्वकर्मा धाम भवन, कमरशाली में हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बिनोद राणा ने की। इसमें 23 मार्च को जिला कार्यकारिणी समिति का चुनाव विश्वकर्मा भवन में कराने पर सहमति बनी। सूचना प्रदेश अध्यक्ष विकास राणा को भेज दी गई। चुनाव पर्यवेक्षक प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करेंगे। चुनाव के लिए पीठासीन पदाधिकारी समाज के संरक्षक भुवनेश्वर राणा और कंठी विश्वकर्मा को बनाया गया। प्रदेश महासचिव देवनाथ राणा, प्रदेश सचिव सुनील भूषण और प्रदेश संयुक्त सचिव दिनेश राणा भी चुनाव प्रक्रिया में अहम भूमिका निभाएंगे। जिलाध्यक्ष पद के लिए नामांकन शुल्क 3000 रुपए तय हुआ। सचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए 2000 रुपए शुल्क रखा गया। सभी प्रत्याशियों के लिए दो प्रस्तावक अनिवार्य होंगे। प्रदेश महासचिव देवनाथ राणा ने चुनाव प्रक्रिया की जानकारी दी। संरक्षक भुवनेश्वर राणा ने समाज की बेहतरी के सुझाव दिए। जिलाध्यक्ष बिनोद राणा, महासचिव देवकी राणा और कोषाध्यक्ष मनोज शर्मा ने आय-व्यय का ब्यौरा पेश किया। कोश बढ़ाने पर जोर दिया गया। बगोदर प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा राणा ने चुनाव को लेकर सुझाव दिए। सुनील मंथन शर्मा ने संगठन को मजबूत करने और कमियों को दूर करने की बात कही। बैठक में जिला सचिव सुनील राणा, रामेश्वर शर्मा, गजेन्द्र राणा, मुन्ना राणा, शिवबालक राणा, परण राणा, अनिल शर्मा, कैलाश राणा, राजू शर्मा, रामकिशुन विश्वकर्मा, अजय राणा, कृष्णा मिस्त्री, भीमलाल राणा, वीरेंद्र विश्वकर्मा, लक्ष्मण राणा, माणिक राणा, महेंद्र राणा, संजय शर्मा, सहदेव राणा, गोविंद राणा, संतोष राणा, अमित शर्मा, राजेंद्र शर्मा, अखिलेश राणा, बबलू राणा, कारू शर्मा, राजेश कुमार, मुकेश शर्मा, गंगाधर राणा सहित समाज के कई अन्य सदस्यों ने अपने विचार रखे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *