गुमला| श्री महावीर मंडल समिति महावीर चौक गुमला की बैठक अध्यक्ष गौरव केशरी उर्फ रजत की अध्यक्षता मैं संपन्न हुई। बैठक में कोषाध्यक्ष हर्ष केशरी ने पिछले सत्र के आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। जिसे सभी उपस्थित सदस्यों ने सहमति देते हुए ध्वनिमत से पारित किया। साथ ही पुरानी समिति को भंग करते हुए महा रामनवमी पर्व हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम से मनाने हेतु 2025 सत्र हेतु नई समिति का चुनाव करते हुए समिति का विस्तार किया गया गया। जिसमें सर्वसम्मति से बीते वर्ष की तरह ही इस बार भी अध्यक्ष गौरव केशरी और सचिव रूपेश साहू को बनाया गया। इसके अलावे उपाध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव, संजू गुप्ता, राहुल केशरी, कौशल मंत्री, सह-सचिव हर्ष कसेरा, राज जायसवाल, अंकित गुप्ता व प्रशांत केशरी, कोषाध्यक्ष हर्ष केशरी, सह-कोषाध्यक्ष मनीष गुप्ता, प्रभात केशरी, बाजा प्रभारी बल्लू गुप्ता व साकेत कुमार, पूजा प्रभारी रवि गुप्ता, सुशील पांडु, राजा साहू, राजू, झांकी प्रभारी हिमांशु कुमार, शिव गुप्ता, अभिषेक, ऋषभ कुमार, अमित गुप्ता व सूर्या साहू, शस्त्र प्रभारी अंकित केशरी बनाए गए। वहीं मुख्य संरक्षक मनोज केशरी, दामोदर कसेरा, अनिल गुप्ता, दिनेश, मिंटू केशरी, रंजीत सोनी संतोष गुप्ता, संरक्षक उज्जवल केशरी, प्रदीप कसेरा, हिमांशु मौजूद थे।


