बानो | प्रखंड स्थित शिव मंदिर के स्थापना दिवस पर आयोजित तीन दिवसीय अखंड हरि कीर्तन का हुआ समापन। हवन पूजन के बाद शिव मंदिर परिसर से शोभा यात्रा निकाली गई जो मुख्य पथ होते हुए बाजार टांड़ ,हरिजन बस्ती, बड़ाईक टोली एवं मुस्लिम बस्ती होते हुए शिवानी पहुंची, श्रद्धालुओं ने जम कर अबीर गुलाल के साथ नाच गान करते हुए शोभा यात्रा निकाली। पूजन कार्य पंडित मनोहर द्विवेदी शीत तीन पंडितों द्वारा कराया गया। कार्यक्रम में संजय कुमार साहू, उदय कुमार, कृष्णा ठाकुर , संतान पंडा सहित काफी संख्या में महिला पुरुष भाग लिया। गुमला| मारवाड़ी युवा मंच गुमला के सदस्य रोहित मंत्री ने अपने जन्मदिन को खास बनाते हुए ब्लड बैंक में सत्ता पहुंच कर एक पेशेंट हीरा देवी को अपना बी पॉजिटिव रक्त दिया। जिससे महिला की जान बचाई जा गई। मारवाड़ी युवा मंच गुमला के सदस्य नटवरलाल अग्रवाल कहना है कि गुमला मे जितने संस्था है उन लोगों से अपील है कि रक्तदान शिविर अवश्य आयोजित करें। बहुत दिनो से रक्त की काफी मांग बढ़ गई है और गर्मी को देखते हुए ब्लड बैंक में भी रक्त की काफी मांगे बढ़ गई है। इसलिए सभी संस्थाओं से अनुरोध है कि रक्तदान शिविर अवश्य लगाए। इस मौके पर लैब टेक्नीशियन मंजू किंडो, रोहित खंडेलवाल उपस्थित थे। वही सदर अस्पताल गुमला परिसर के ब्लड बैंक में बजरंग दल के तीन कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों में कमलेश साहू ने ओ पॉजिटिव, सूरज केवट ने ओ पॉजिटिव और प्रदीप सिंह ने ए पॉजिटिव ब्लड रक्तदान किया है। विश्व हिंदू परिषद बड़गांव के अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कहा स्वस्थ व्यक्ति को प्रत्येक तीन-चार महीने का अंतराल में रक्तदान करना चाहिए।


