सदस्यों में नाराजगी, डीसी ऑफिस दूर सूचना भवन में मीटिंग बुलाने की मांग

भास्कर न्यूज|गुमला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर सामान्य शाखा के प्रभारी पदाधिकारी ने होली त्योहार के मद्देनजर छह मार्च को शांति समिति की बैठक निर्धारित की है। बैठक का आयोजन शहर से पांच किमी दूर चंडाली स्थित नए समाहरणालय के उपायुक्त सभागार में रखी गई है। जिसे लेकर शांति समिति के सदस्यों में नाराजगी देखी जा रही है। सोशल मीडिया में सदस्य अपनी-अपनी प्रतिक्रिया देकर पांच किमी दूर बैठक रखने का विरोध कर रहे हैं। सदस्य दामोदर कसेरा, हिमांशु केशरी व रमेश कुमार चीनी ने कहा कि जिला प्रशासन को सोच समझकर बैठक का स्थान तय करना चाहिए। चूंकि शांति समिति में अधिकांश व्यवसायी वर्ग के लोग जुड़े हुए हैं। ऐसे में बैठक का समय दोपहर 12 बजे तय किया गया है। उसके अलावे प्रशासनिक बैठक कभी भी समय पर आरंभ नहीं होती है। ऐसे में आने-जाने और बैठक में शामिल होने में व्यवसायियों का एक पहर गुजर जाएगा। इससे उनका व्यवसाय प्रभावित होगा और परेशानी भी बढ़ेगी। जबकि शांति समिति में कई ऐसे सदस्य भी है, जो स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे हैं। जिस कारण उन्हें भी इतना दूर आने-जाने में दिक्कत होगी। इसलिए उपायुक्त स्वविवेक से निर्णय लेते हुए बैठक का स्थल परिवर्तित करते हुए इसे सूचना भवन में करें ताकि सभी सदस्य आसानी व सुगमता के साथ उसमें शामिल होकर अपना विचार रख सकें। निष्क्रिय लोगों को भी किया जाता है : आमंत्रित जिला प्रशासन से लंबे समय से शांति समिति के सदस्यों की सूची में शुद्धि की मांग की जा रही है। चूंकि प्रशासन के सूची के अनुसार अब भी सदस्य के रूप में कई ऐसे लोग शामिल है, जो निष्क्रिय हो चुके हैं। बावजूद उन्हें आमंत्रित किया जाता है। जबकि वे कभी बैठक में आते नहीं है। इसके अलावे इस प्रकार के आयोजन में अब सक्रिय युवाओं को जोड़ा जाना चाहिए। किंतु सामाजिक-धार्मिक कार्यक्रमों में सक्रिय होने के बावजूद वैसे लोगों को अब तक शांति समिति के सदस्य के रूप में शामिल नहीं किया गया है। बैठक करते एसडीपीओ गुमला| अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुरेश प्रसाद यादव ने बुधवार को अपने कार्यालय कक्ष में अनुमंडल क्षेत्र के सभी थाना प्रभारियों के साथ बैठक कर अपराध नियंत्रण को लेकर कई दिशा निर्देश दिए। बैठक के दौरान एसडीपीओ ने एक एक कर थाना स्तर पर लंबित मामलों की समीक्षा की। साथ ही कांड के त्वरित निष्पादन के दिशा में तेजी लाने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने अपराध नियंत्रण को लेकर सभी थाना क्षेत्रों में लगातार गस्ती करने, सूचना तंत्र को मजबूत बनाने, लोगो के साथ सोशल पुलिसिंग के तहत संबंध को मधुर बनाने को कहा। उन्होंने कहा कि लोगो के साथ सूचना तंत्र जितना मजबूत होगा। अपराध नियंत्रण में उतनी ही जल्द कामयाबी मिलेगी। इसके अलावा एसडीपीओ ने वर्तमान में चल रहे पवित्र रमजान, मिशन समुदाय के त्योहार समेत आने वाला होली आदि त्योहारों को लेकर लॉ एंड ऑर्डर मजबूत बनाने का निर्देश थाना प्रभारियों को दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *