भास्कर न्यूज | अंबिकापुर महापौर मंजूषा भगत और सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी ने निगम पार्षदों के साथ वाटर फिल्टर प्लांट तकिया का निरीक्षण किया और शहर की जल आपूर्ति व्यवस्था की जानकारी ली। पार्षदों ने कहा कि निरीक्षण में सामने आया कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने जरूरी संसाधनों की अनदेखी की, जिससे कुछ समस्याएं बनी हुई हैं। महापौर ने तत्काल समाधान के निर्देश दिए। महापौर ने जल आपूर्ति सुचारू रखने के लिए ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने और नया ट्रांसफार्मर लगाने के निर्देश दिए। साथ ही जल की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए एलम और क्लोरीन की पर्याप्त मात्रा मिलाने को कहा। बांकी डैम से आने वाले नहर के पानी की आपूर्ति प्रभावित न हो, इसके लिए सफाई करने को कहा है। निरीक्षण के दौरान पार्षद मनीष सिंह, श्वेता गुप्ता, अनिता रविंद्र भारती, विशाल गोस्वामी, विजय सोनी, निरंजन राय, अवधेश सोनकर, सुशांत घोष, कमलेश तिवारी, सुमन मनोज कंसारी, विमला सोनी सहित पार्षद मौजूद थे।


