भास्कर न्यूज | नारायणपुर जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा ब्लाक एवं जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसमें एथलेटिक्स (100, 400 मीटर, तवा फेंक), बैडमिंटन (एकल), व्हालीबाल, कबड्डी, फुटबाल एवं खो-खो प्रतियोगिता शामिल हैं। इस प्रतियोगिता का आयोजन 7 मार्च को क्रीड़ा परिसर मैदान नारायणपुर में आयोजित किया जाएगा, जिसके नोडल अधिकारी नारायणपुर बीईओ एवं सहायक नोडल खण्ड स्त्रोत समन्वयक को नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार ओरछा ब्लॉक में 7 मार्च को मिनी स्टेडियम ओरछा में प्रतियोगिता आयोजित किया जाएगा, जिसके नोडल अधिकारी ओरछा बीईओ एवं सहायक नोडल खण्ड स्त्रोत समन्वयक को नियुक्त किया गया है। इसके पश्चात जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 08 मार्च को क्रीड़ा परिसर मैदान नारायणपुर में आयोजित किया जाएगा, जिसके नोडल अधिकारी खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण विभाग एवं सहायक नोडल नारायणपुर बीईओ को नियुक्त किया गया है। प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागी को नारायणपुर जिले का निवासी होना अनिवार्य है।


