दंतेवाड़ा| जिला पंचायत में भाजपा का अध्यक्ष और उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। 10 सीटों वाली जिला पंचायत में भाजपा के 5 कांग्रेस के 3 और 2 निर्दलीय जीतकर आए थे, पर जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भाजपा और कांग्रेस को 5-5 मत मिले जबकि भाजपा को 1 निर्दलीय का भी समर्थन था 6 वोट मिलने थे, जिसके बाद अध्यक्ष पद टाई होने के बाद पर्ची सिस्टम में भाजपा का अध्यक्ष बना। पिछली दफे राज्य में कांग्रेस की सत्ता थी और जिला पंचायत में टाई हुआ था और अध्यक्ष की पर्ची कांग्रेस प्रत्याशी के नाम की निकली थी। दंतेवाड़ा में किस सदस्य ने क्रॉस वोटिंग की इसको लेकर जगह-जगह चर्चा हो रही है। जिला पंचायत दंतेवाड़ा में नंदलाल मुड़ामी को पार्टी ने अध्यक्ष प्रत्याशी घोषित किया था और उपाध्यक्ष अरविंद को। कांग्रेस की तरफ से अध्यक्ष के लिए तूलिका कर्मा और उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय सोमारू को कांग्रेस ने अपने समर्थन से नामांकन दाखिल करवाया था।


