महापौर, सभापति व पार्षदों का सम्मान 9 को

धमतरी | लेडीज क्लब धमतरी द्वारा 9 मार्च को सम्मान समारोह का आयोजन किया है, जिसमें निर्वाचित महापौर, सभापति, नेता प्रतिपक्ष के अलावा पार्षदों का सम्मान होगा। मुख्य अतिथि महापौर रामू रोहरा होंगे। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से हरदिहा साहू समाज भवन रत्नाबांधा में आयोजित है। वहीं दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक द्वितीय सत्र चलेगा, जिसमें अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, लेडी ऑफ द ईयर, पूर्व अध्यक्ष व वर्तमान अध्यक्ष सम्मान कार्यक्रम होगा। आयोजन की तैयारी में संरक्षक मधुरानी ढांड, संचालिका उषा गुप्ता, अध्यक्ष श्रद्धा कश्यप व सचिव काजल सिन्हा आदि जुटी हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *