भास्कर न्यूज | नारायणपुर जिले के नारायणपुर और ओरछा जनपद में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ। इसमें नवनिर्वाचित जपं सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुना। नारायणपुर जनपद में सुलेंगा क्षेत्र से सदस्य पिंकी उसेंडी को अध्यक्ष और पालकी क्षेत्र से सदस्य चैतूराम कुमेटी को उपाध्यक्ष चुना गया। यहां पीठासीन अधिकारी के रूप में एसडीएम गौतम पाटिल और सहायक पीठासीन अधिकारी के रूप में जपं सीईओ एलएन पटेल मौजूद थे। अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद के चुनाव के लिए राकेश कुमार कौड़ो, मंगली कावड़े, सुनीता नाग, मुंगाय करंगा, रामबती देवांगन, देवी कुमेटी, सोमनाथ सलाम, रमोली शोरी, लच्छन कांगे, रामदाय सलाम, परमेश उईके, महेश मानिकपुरी, एशबती मांझ़ी, सोनसिंह कोर्राम और निलेश्वरी पोटाई ने मतदान किया। ओरछा जनपद के अध्यक्ष बने नरेश, मंगड़ूराम चुने गए उपाध्यक्ष : ओरछा जनपद में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद का चुनाव बतौर पीठासीन अधिकारी एसडीएम अभयजीत मंडावी और सहायक पीठासीन अधिकारी जपं सीईओ लोकेश चतुर्वेदी व तहसीलदार सौरभ चौरसिया ने संपन्न करवाया। इस दौरान ओरछा क्षेत्र से सदस्य नरेश कोर्राम अध्यक्ष और गोमे क्षेत्र से सदस्य मगंड़ूराम नुरेटी उपाध्यक्ष चुने गए। इसमें महेश्वरी कोवाची, सेवे कुमेटी, लच्छनी मंडावी, रमेश कुमार ध्रुव, जयबती पोयाम, मुन्नूराम, सोनी उसेंडी, पुष्पा मुहंदा, रमेश कुमार इचामी ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।


