कांकेर| चारामा के सदर बाजार से व्यापारी एक्टिवा चोरी हो गई। कमलेश दौलतानी निवासी सदरबाजार चारामा ने बताया कि वह अपनी होण्डा एक्टीवा स्कूटी क्रमांक सीजी 19 बीएफ 9645 गाडी को रात 11 बजे अपने दुकान के बाहर खड़ा किया था। दूसरे दिन सुबह वह वहां नहीं थी। एक्टिवा को कोई चोरी कर ले गया। पुलिस अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर चोर की तलाश कर रही है।


