नौकरी के नाम पर ठगी, भाई व बहन गिरफ्तार

जांजगीर| नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले भाई-बहन को नवागढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने दुर्ग में आयोजित सेना भर्ती में नौकरी लगाने के नाम 10 लाख 59 हजार रुपए की ठगी की थी। नवागढ़ पुलिस के अनुसार 16 जून 22 को नेगुरडीह का रहने वाला युवक नीतिश कुमार कश्यप थाना पहुंचा और उसने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दुर्ग में रहने वाले अर्चना गोस्वामी और अभिषेक गोस्वामी ने उसे और उसके दो दोस्तों को सेना में नौकरी लगाने का झांसा दिया। वह और उसके दोस्त भी उनके झांसे में आ गए। उन्होंने दोनों को 10 लाख 59 हजार रुपए दे दिया, मगर उनकी नौकरी नहीं लगी। उन्होंने अभिषेक और अर्चना से रुपए वापस मांगे, मगर उन्होंने रुपए लौटाने से इनकार ​कर दिया। साथ ही उन्हें झूठे केस में फंसा देने की धमकी भी दी। नीतिश थाना पहुंचा और इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *