डाइट में टीचिंग प्लान प्रतियोगिता संपन्न हुई

भास्कर न्यूज | धरमजगढ़ राज्य शैक्षिक अनुसंधान परिषद, रायपुर और स्टरलाइट एड इंडिया फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में टीचिंग प्लान प्रतियोगिता का आयोजन डीएलएड द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षणार्थियों के लिए टीचेबल वेब एप के द्वारा 5 मार्च को हुआ। इस प्रतियोगिता में सभी प्रशिक्षणार्थियों के लिए पर्यावरण विज्ञान, विज्ञान, हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत, गणित व सामाजिक विज्ञान विषयों में से कुछ चुनिंदा केस व चुनौतियां दी गई। इसमें से सभी प्रतिभागियों ने अपने पसंद के विषय की चुनौतियों को चुन कर उस पर टीचिंग प्लान योजना का निर्माण किया। उसे टीचेबल वेब एप पर अपलोड किया। हार्डकॉपी जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान धरमजयगढ़ में जमा किया गया। इस कापियों में से सबसे बेहतर 2 टीचिंग प्लान(एक प्राथमिक और एक उच्चतर प्राथमिक) का चयन करके जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान के द्वारा 10 मार्च तक राज्य शैक्षिक अनुसंधान परिषद, रायपुर और स्टरलाइट एड इंडिया फाउंडेशन को भेजा जाएगा। बुधवार को आयोजन में जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य अनिल पैकरा, पीएसटी प्रभारी अनिल गवेल, भूषण प्रधान, संतोष पटेल, बृजेश द्विवेदी, विजय गुप्ता, सपन मंडल, अजीत नायक, हिमांशु राजमाने उपस्थित थे। 5 अप्रैल को रायपुर में होगा प्रतियोगिता का फाइनल अप्रैल को प्रत्येक डाइट से 2 बेस्ट टीचिंग प्लान बनाने वाले 2 प्रशिक्षणार्थियों यानी 18 जिला शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थान से चयनित कुल 36 छात्राध्यापकों के साथ इस प्रतियोगिता का फाइनल राज्य शैक्षिक अनुसंधान परिषद ,रायपुर में आयोजित किया जाएगा। प्राथमिक और उच्चतर प्राथमिक दोनों श्रेणी से प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पाने वाले प्रशिक्षणार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *