सड़क निर्माण कार्य के दौरान पानी का छिड़काव ही भूले, डस्ट से सब परेशान

राउरकेला नगर निगम के अधीन बंडामुंडा के डी-केबिन दुर्गा पूजा मंडप से डी- केबिन चौक तक सड़क निर्माण के दौरान उड़ती धूल से पास में बसे लोग काफी परेशान हैं। नगर निगम के द्वारा करोड़ों की लागत से सड़क चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान सड़क पर मिट्टी गिराने का भी कार्य किया जा रहा है। इससे सड़क किनारे बसे लोगों व सड़क से आने-जाने वाले लोगों को धूल के कण से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसका बुरा असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। ठेकेदार द्वारा सड़क निर्माण के दौरान पानी न डालने से दिन भर सड़क पर धूल उड़ रही है। इससे यात्रियों की समस्याएं बढ़ गई हैं। राहगीरों को सबसे ज्यादा दिक्कत तब होती है, जब बड़े वाहन सड़क से गुजरते हैं। उस दौरान बड़े वाहनों के पीछे चल रहे लोगों को धूल से कुछ दिखाई नहीं देता है। इससे सामने से आने वाले लोग भी स्पष्ट नहीं दिखाई पड़ते। ऐसे में धूल के चलते लोग सड़क पर गिरकर चोटिल हो रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *