RBSE के 10वीं और 12वीं के बोर्ड एग्जाम शुरू:भीलवाड़ा में 175 सेंटर,सुरक्षा के बीच 50 हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स देंगे बोर्ड एग्जाम

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की ओर से 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं आज से शुरू हो गई हैं। 10वीं और 12वीं दोनों क्लास के मिलाकर 50,681 स्टूडेंट्स की परीक्षा के लिए जिले में 175 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 10वीं बोर्ड परीक्षा में 29,013 परीक्षार्थी और 12वीं में 21,668 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठेंगे। परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र के साथ फोटोयुक्त पहचान—पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। 12वीं और 10वीं दोनों की ही परीक्षा सुबह 8.30 से सुबह 11.45 बजे तक होगी। 10वीं की परीक्षा 4 अप्रैल और 12वीं की 9 अप्रैल को परीक्षा समाप्त होगी। 10वीं की पहली परीक्षा अंग्रेजी की और 12वीं की पहली परीक्षा मनोविज्ञान की हो रही है। एग्जाम को लेकर राजेंद्र मार्ग स्कूल के प्रिंसिपल श्यामलाल खटीक ने बताया कि आज से माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो चुकी है। इस परीक्षा केंद्र पर 12वीं में 486 परीक्षा की पंजीकृत है और 10वीं क्लास में 574 स्टूडेंट पंजीकृत है। स्कूल में सारी व्यवस्था प्रॉपर की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *