टीचिंग प्लान स्पर्धा: कोरिया के छात्रों ने दिखाया हुनर

भास्कर न्यूज | बैकुंठपुर कोरिया जिले के ग्राम पंचायत सलका स्थित डाइट जिला प्रशिक्षण संस्थान में 5 मार्च को टीचिंग प्लान प्रतियोगिता हुई। यह आयोजन राज्य शैक्षिक अनुसंधान परिषद रायपुर और स्टरलाइट एंड इंडिया फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। प्रतियोगिता में डीएलएड द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता टीचेबल वेब एप के माध्यम से संपन्न हुई। राज्य स्तरीय फाइनल प्रतियोगिता 5 अप्रैल को रायपुर में होगी। इसमें हर जिले से चुने गए दो छात्र शामिल होंगे। प्रतियोगिता में पर्यावरण विज्ञान, विज्ञान, हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत, गणित और सामाजिक विज्ञान विषयों में चुनौतियां दी गईं। प्रतिभागियों ने अपनी पसंद के विषय की चुनौती को चुना और उस पर टीचिंग प्लान तैयार किया। इसे टचेबल वेब एप पर अपलोड कर हार्डकॉपी जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान कोरिया में जमा की गई। इनमें से दो सर्वश्रेष्ठ टीचिंग प्लान का चयन किया गया। इनमें एक प्राथमिक और एक उच्चतर प्राथमिक स्तर का होगा। इनका चयन कर 10 मार्च तक राज्य शैक्षिक अनुसंधान परिषद रायपुर और स्टरलाइट एंड इंडिया फाउंडेशन को भेजा जाएगा। छात्रों ने पूरे उत्साह के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया। इससे पहले डाइट संस्थान ने शैक्षणिक कार्य के लिए प्रशिक्षण लेने वाले छात्रों को प्रोत्साहित किया था। चुनिंदा विषयों की चुनौती पर टीचिंग प्लान तैयार करना इनोवेटिव रहा। छात्रों ने अनुभव साझा कर कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं होती रहनी चाहिए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र होंगे सम्मानित अब 5 अप्रैल को प्रत्येक जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान से दो सर्वश्रेष्ठ टीचिंग प्लान बनाने वाले छात्रों का चयन होगा। प्रदेश के 18 जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों से चुने गए 36 छात्र फाइनल में भाग लेंगे। फाइनल प्रतियोगिता राज्य शैक्षिक अनुसंधान परिषद रायपुर में होगी। इसमें प्राथमिक और उच्चतर प्राथमिक दोनों श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पहला, दूसरा और तीसरा पुरस्कार दिया जाएगा। 5 मार्च को हुए इस आयोजन में जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य सोनवानी, अनिल बंजारे, कार्तिकेय मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *