भास्कर न्यूज | बैकुंठपुर ग्राम पंचायत अमहर में नवनिर्वाचित सरपंच और पंचों ने शपथ लेकर पदभार ग्रहण किया। सरपंच शारदा सिंह, जनपद सदस्य आशा साहू और पंच अशोक कूशवाहा, पारस साहू, श्रवण अगरिया, सुनील सिंह, हंसराज सिंह ने शपथ ली। पंचायत सचिव शिवलाल राजवाड़े ने सभी को शपथ दिलाई। प्रतिनिधियों ने पंचायत के विकास को प्राथमिकता देने की बात कही। सरपंच ने कहा कि गांव के विकास और ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।


