बैकुंठपुर | शासकीय गर्ल्स कॉलेज, वाणिज्य व अर्थशास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 7 से 8 मार्च तक दो दिवसीय बहु-विषयक अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी होगी। इसका मुख्य विषय “स्वस्थ भारत के लिए मिलेट्स का महत्व एवं संभावनाएं’ रहेगा।संगोष्ठी का उद्देश्य मिलेट्स के महत्व पर चर्चा करना और इसकी बढ़ती संभावनाओं को तलाशना है। मिलेट्स स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। इस संगोष्ठी में विभिन्न राज्यों के विद्वान अपने विचार साझा करेंगे।


