छात्राओं को महिला कानूनों के प्रति किया गया जागरूक

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सशक्तिकरण और संरक्षण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम हुआ। जिला महिला संरक्षण अधिकारी सुलेखा कश्यप ने घरेलू हिंसा, महिला कानून, महिला सशक्तिकरण योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, शक्ति सदन, प्रधानमंत्री मातृ वंदना और महिला हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी। आईसीपीएस टीम ने मिशन वात्सल्य पर जानकारी दी। सखी वन स्टॉप सेंटर की टीम ने अपनी सेवाओं के बारे में बताया। चाइल्ड लाइन टीम ने बच्चों से जुड़ी हेल्पलाइन की जानकारी दी। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, ग्रामीण महिलाएं, मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका मौजूद रहीं। बाल विकास विभाग के निर्देश पर ग्राम पंचायतों, गांवों और आंगनबाड़ी केंद्रों में भी महिला सभा का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य महिलाओं के संवैधानिक और कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *