प्लेसमेंट कैम्प में नर्सिंग की छात्राओं का हुआ चयन

चिरमिरी | केबी पटेल नर्सिंग कॉलेज संस्था में आकर कैम्प लगाकर संजीवनी कैंसर हॉस्पिटल सीबीसीसी, यूएसए केके डॉ. एम काथीरवन क्लीनिकल एडमिन एचआर एक्जीक्यूटिव अमित कुमार साहू ने 34 छात्राओं का इंटरव्यू लिया। इनमें से अधिकांश छात्राओं का चयन हो गया। जानकारी के अनुसार संजीवनी कैंसर हॉस्पिटल मध्य भारत का पहला सम्पूर्ण कैंसर हॉस्पिटल है, जिसकी सम्बद्वता एनएबीएच से है। इसकी तीन शाखाएं रायपुर में संचालित हैं। केबी पटेल नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं का बीते 14 वर्षों से कैम्पस सलेक्शन होने से छात्राएं सीधे जॉब से जुड़ जाती हैं। संस्था के चेयरमैन एनआरआई चंद्रकांत पटेल ने चयनित छात्राओं को शुभकामनाएं दीं और स्वास्थ्य के क्षेत्र में लोगों की सेवा करने की सलाह भी दी। संस्था के डायरेक्टर विश्वजीत बारिक और प्राचार्या प्रियांशु सिंह थॉमस ने भी चयनित छात्राओं को शुभकामनाएं दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *