टीचिंग प्लान प्रतियोगिता का पहला चरण पूरा, 36 छात्र पहुंचे फाइनल में

प्रतियोगिता में शामिल हुए छात्र। भास्कर न्यूज | अंबिकापुर जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान अंबिकापुर में मंगलवार को टीचिंग प्लान प्रतियोगिता का पहला चरण पूरा हुआ। राज्य शैक्षिक अनुसंधान परिषद रायपुर और स्टरलाइट एडइंडिया फाउंडेशन ने संयुक्त रूप से आयोजन िकया। डीएलएड द्वितीय वर्ष के छात्राध्यापकों ने इसमें भाग लिया। प्रतियोगिता टीचेबल वेब एप के माध्यम से हुई। प्रतियोगिता में पर्यावरण विज्ञान, विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, गणित और सामाजिक विज्ञान विषयों से चुनिंदा केस और चुनौतियां दी गईं। छात्राध्यापकों ने अपनी पसंद के विषय की चुनौती को चुनकर टीचिंग प्लान तैयार किया। इसे टीचेबल वेब एप पर अपलोड किया और हार्ड कॉपी जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान में जमा की। जमा हुई कापियों में से दो सर्वश्रेष्ठ टीचिंग प्लान में एक प्राथमिक और एक उच्चतर प्राथमिक का चयन किया गया। इन्हें राज्य शैक्षिक अनुसंधान परिषद रायपुर और स्टरलाइट एडइंडिया फाउंडेशन को भेजा जाएगा। आयोजन की शुरुआत में जिला शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य और सेवा-पूर्व प्रशिक्षण खंड के प्रभारी ने छात्राध्यापकों को प्रेरित किया। आयोजन के बाद विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए। प्रतियोगिता का फाइनल 5 अप्रैल को रायपुर में होगा। इसमें 18 जिलों के शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थानों से चुने गए 36 छात्र भाग लेंगे। प्राथमिक और उच्चतर प्राथमिक श्रेणी में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले छात्र सम्मानित होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *