अंबिकापुर | महिलाओं की सुरक्षा, संरक्षण व सशक्तिकरण के लिए अम्ब्रेला योजना की शुरुआत की गई है। मिशन शक्ति के अंतर्गत मिशन शक्ति के दिशा-निर्देशों के अनुसार राज्य स्तरीय हब के लिए जिले में 7 स्वीकृत संविदा पदों की पूर्ति के लिए आवेदन प्राप्त िकए गए थे। अब चयन समिति संबंधी प्राप्त शिकायत के परिप्रेक्ष्य में नए सिरे से जिला स्तरीय चयन समिति का पुनर्गठन करते हुए सभी आवेदन का परीक्षण किया गया। समिति सदस्यों के द्वारा परिवार के सदस्य के शामिल नहीं होने के घोषणा पत्र के साथ पूर्व में प्राप्त दावा-आपत्ति का निराकरण भी किया गया। पुनः पात्र-अपात्र सूची का प्रकाशन किया जा रहा है, दावा-आपत्ति आमंत्रित है। दावा-आपत्ति 5 मार्च से 11 मार्च तक शाम 5ः30 बजे तक निर्धारित है।


