अजमेर में महिलाओं का जलदाय विभाग पर प्रदर्शन:अनियमित जलापूर्ति से परेशान लोग बोले—होली पर भी नहीं मिला पानी, अधिकारी नहीं मिलने से जताई नाराजगी

अजमेर के वार्ड संख्या 56 स्थित धानका बस्ती और संजय नगर क्षेत्र में पानी की समस्या को लेकर शुक्रवार को क्षेत्र की महिलाओं ने जलदाय विभाग कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान विभाग में कोई भी अधिकारी या कार्मिक मौजूद नहीं मिला, जिससे लोगों में और अधिक नाराजगी देखने को मिली। क्षेत्रवासियों का कहना है कि धानका बस्ती और आसपास के इलाके में लंबे समय से पानी की समस्या बनी हुई है। होली जैसे त्योहार के मौके पर भी नियमित जलापूर्ति नहीं हो रही है। लोगों का कहना है कि अभी गर्मी का मौसम पूरी तरह शुरू भी नहीं हुआ है, उसके बावजूद पानी की किल्लत बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जब भी पानी की सप्लाई दी जाती है तो उसका कोई तय समय नहीं होता। कभी दोपहर 2 बजे पानी आता है तो कभी सर्दियों में सुबह 5 बजे सप्लाई दी जाती है। अलग-अलग समय पर पानी आने से लोगों को पानी भरने में भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने कहा कि क्षेत्र में बुजुर्गों की संख्या अधिक है, जिन्हें मजबूर होकर हैंडपंप से पानी लाना पड़ रहा है। इसके बावजूद जलदाय विभाग इस समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
क्षेत्रवासियों ने जलदाय विभाग के अधिकारियों से मिलने की कोशिश की, लेकिन कार्यालय में कोई मौजूद नहीं मिला। ऐसे में लोगों ने अपनी नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि नियमित पानी की सप्लाई नहीं दी जा सकती तो विभाग को स्पष्ट रूप से व्यवस्था बतानी चाहिए, ताकि वे अपने स्तर पर पानी की अन्य व्यवस्था कर सकें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *