पावन वाल्मीकि तीर्थ से अयोध्या धाम को यात्रा रवाना

अमृतसर | ‘दूसरे धर्म जोड़ो यात्रा’ पावन वाल्मीकि तीर्थ से अयोध्या धाम के लिए रवाना की गई। भगवान वाल्मीकि तीर्थ एक्शन कमेटी, भगवान वाल्मीकि बानी प्रचार महासभा, अंतरराष्ट्रीय वाल्मीकि मजहबी सिख समाज वालों द्वारा निकाली यात्रा कुमार दर्शन, उपाध्यक्ष राकेश कुमार रिंकू, पंजाब प्रधान शशि गिल, महंत मोनू प्रधान की अध्यक्षता में 1440 यात्रियों को रवाना किया। जिसमें संत समाज समेत अन्य लोगों ने रेलवे स्टेशन पर जाकर तीर्थ यात्रियों को फूलों के हार डालकर यात्रा के लिए रवाना किया। इसमें संत प्रगट नाथ वाल्मीकि तीर्थ, संत मिल्खा नाथ, संत रविंदर गिरि महाराज विशेष रूप से शामिल हुए। इस मौके पर राजकुमार अटवाल, संजीव कुमार, सौरभ शर्मा, सिमरन भट्टी, करण मट्टू, दीपक मलिक, रोहित सहोता, प्रदीप कुमार, पन्नालाल मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *