कांकेर| होली को लेकर छात्रों में जमकर उत्साह देखा गया। परीक्षा का समय होने के बाद भी छात्रों ने समय निकाल पूरे उत्साह से होली मनाई। होली के एक दिन पूर्व केंद्रीय विद्यालय सिंगारभाट में परीक्षा आयोजित थी। जिसमें पहुंचे छात्रों ने परीक्षा के बाद विद्यालय के बाहर जमकर होली खेल त्योहार का भरपूर आनंद लिया। एक दूसरे को रंग लगा होली की शुभकामनाएं दी गई।


