जीएनडीईसी में आनंद उत्सव का समापन, विजेताओं को ट्रॉफी व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया

भास्कर न्यूज | लुधियाना गुरु नानक देव इंजीनियरिंग कॉलेज, गिल पार्क में आनंद उत्सव 2026 का दूसरा और आखिरी दिन स्टूडेंट्स के जोश के साथ एक यादगार फेस्टिवल के तौर पर संपन्न हुआ। प्रोग्राम के आखिरी दिन की शुरुआत एक हेरिटेज शो से हुई, जिसके बाद ओपन एयर थिएटर में सोलो डांस, ग्रुप डांस और फोक डांस मुकाबले हुए। इन मुकाबलों के दौरान छात्रों ने टैलेंट, तालमेल और नवीनता का खूब प्रदर्शन किया। इसके साथ ही कार्टूनिंग, पेंटिंग, रंगोली और पोस्टर मेकिंग समेत कई फाइन आर्ट्स मुकाबले भी आयोजित किए गए। फुटबॉल ग्राउंड में एक एग्जीबिशन भी लगाई गई थी जो पूरे दिन ऑडियंस को अपनी ओर आकर्षित करती रही। आखरी दिन चीफ गेस्ट जसलीन भुल्लर, एसडीएम, लुधियाना ईस्ट, जो कॉलेज की एल्युमनी भी हैं। उन्होंने अपने कॉलेज के दिनों को याद किया और हर सफल छात्र के पीछे जीएनई के कीमती योगदान के लिए कॉलेज का धन्यवाद दिया। प्रोग्राम का समापन प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन समारोह के साथ हुआ। जहां विजेताओं को दर्शकों की भारी भीड़ और जोरदार तालियों के बीच ट्रॉफी और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। भांगड़ा पेश करते स्टूडेंट्स। गिद्दा पेश करतीं छात्राएं। {मेहंदी पहला स्थान- आशिमा दूसरा स्थान- जसमीत कौर दूसरा स्थान- निशा कुमारी तीसरा स्थान- जसलीन कौर तीसरा स्थान- मेनिया फोटोग्राफी पहला स्थान- सलविंदर कौर दूसरा स्थान- अर्पण कौर तीसरा स्थान-3 गुरलीन कौर {कोलाज मेकिंग पहला स्थान- मस्कीनजोत कौर दूसरा स्थान- देविका तीसरा स्थान- मनप्रीत कौर {लेख लिखना पहला स्थान- खुशी पांडे दूसरा स्थान- रबलीव कौर तीसरा स्थान- अर्शदीप सिंह पोएट्री रिसाइटेशन पहला स्थान- सुखचैन सिंह दूसरा स्थान- जीवनजोत कौर तीसरा स्थान- हरलीन कौर भुल्लर {पोएट्री राइटिंग पहला स्थान- दर्शप्रीत सिंह अरोड़ा दूसरा स्थान- एकमजोत कौर तीसरा स्थान- हरमन सिंह पन्नू {क्विज प्रतियोगिता पहला स्थान- सिमरप्रीत कौर दूसरा स्थान- कृष तीसरा स्थान- गुरदीप सिंह स्टोरी राइटिंग पहला स्थान- गुरमन बैंस दूसरा स्थान- पजवीर कौर तीसरा स्थान- गुरदीप सिंह {लाइट वोकल पहला स्थान- जसप्रीत कौर दूसरा स्थान- इंदरप्रीत कौर तीसरा स्थान- गुरचरणप्रीत सिंह तीसरा स्थान- गुरबिंदर सिंह {फोक सॉंग पहला स्थान- गगनप्रीत सिंह दूसरा स्थान- गगनप्रीत सिंह तीसरा स्थान- मनवीर सिंह तीसरा स्थान- लवप्रीत सिंह वेस्टर्न सोलो पहला स्थान- गुरचरणप्रीत सिंह दूसरा स्थान- सनीमरबीर सिंह तीसरा स्थान- बानी कटारिया जीएनडीईसी के प्रिंसिपल डॉ. सहजपाल सिंह ने स्टूडेंट्स को उनके परफॉर्मेंस के लिए बधाई दी और फेस्ट के सुचारू आयोजन के लिए कल्चरल कमेटी जिसमें डॉ. केएस मान, प्रो. जसवंत सिंह तौर शामिल थे। ननकाना साहिब एजुकेशन ट्रस्ट के डायरेक्टर इकबाल सिंह ने भी छात्रों की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त किया। आनंद उत्सव ने छात्रों की प्रतिभा, टीमवर्क और रचनात्मकता को सामने लाने का यादगार मंच प्रदान किया और पूरे कॉलेज कैंपस में उत्सव का रंग बिखेरा। आनंद उत्सव 2026 ने प्रतिभा, उत्साह और रचनात्मकता के संगम के साथ एक यादगार और प्रेरणादायक मंच उपलब्ध कराया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *