धमतरी| राष्ट्रीय गैर संचारी रोग रोकथाम एवं नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत विश्व महिला दिवस के उपलक्ष्य पर जिला अस्पताल धमतरी में निशुल्क कैंसर जांच शिविर का आयोजन किया गया है। बालको मेडिकल सेंटर एवं जगती फाउंडेशन के सहयोग से 7 मार्च को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक शिविर आयोजित है। शिविर में बालको मेडिकल सेंटर नया रायपुर से कैंसर रोग विशेषज्ञ, विषय विशेषज्ञ सर्जन द्वारा सभी प्रकार के कैंसर रोगों की स्क्रीनिंग की जाएगी।


