रेलवे के रिटायर्ड कर्मचारी ने की खुदकुशी

बालोद| होली पर्व मनाने के बाद दूसरे दिन गुरुवार को रेलवे विभाग के रिटायर्ड कर्मचारी ने आत्महत्या कर ली। रेलवे पुलिस के अनुसार रिटायर्ड कर्मचारी दल्लीराजहरा वार्ड-26 निवासी जवाहरलाल ने दल्लीराजहरा रेलवे स्टेशन में पैसेंजर ट्रेन को पास आते देख पटरी पर गर्दन रख दी। ट्रेन गुजरने से उसका शरीर दो हिस्सों में बंट गया, धड़ अलग हो गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और दल्लीराजहरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी अनुसार गुरुवार को दोपहर करीब 2 बजे दल्लीराजहरा से पैसेंजर ट्रेन अंतागढ़ के लिए रवाना हो रही थी। इस दौरान रिटायर्ड कर्मचारी दौड़ते हुए पटरी पर पहुंचा और ट्रेन के सामने गर्दन रखकर लेट गया, उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *