रांची | रांची रेल मंडल ने रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड के नगजुआ और लोहरदगा स्टेशन के बीच कोयल नदी पर स्थित पुल संख्या 115 में मरम्मत कार्य चल रहा है। इसके कारण कई प्रमुख ट्रेनों के मार्ग बदले हैं। नई दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस (20408) 11 और 18 मार्च को अपने निर्धारित मार्ग टोरी-लोहरदगा-रांची की जगह टोरी-बरकाकाना-मेसरा-टाटीसिलवे-रांची मार्ग से चलेगी। जबकि रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस 20407 ट्रेन 12 और 19 मार्च को रांची-लोहरदगा-टोरी के बजाय रांची-टाटीसिलवे-मेसरा-बरकाकाना-टोरी मार्ग से चलेगी। नई दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस (12454) 14 मार्च को इसी परिवर्तित मार्ग से चलेगी और रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (12453) भी 15 मार्च को इसी मार्ग से चलेगी। इसके अलावा चोपन-रांची-चोपन, सासाराम – रांची – सासाराम एक्सप्रेस व अजमेर-सांतरागाछी एक्सप्रेस भी परिवर्तित मार्ग से चलेंगी।


