चार महीने से कांके स्थित झारखंड जगुआर मैदान में खड़ी 630 नई एसयूवी (बोलेरो) को आखिरकार राज्य के 24 जिलों को आवंटित कर दिया गया है। कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय ने इन गाड़ियों का आवंटन किया। दरअसल, इन गाड़ियों की खरीद करीब चार महीने पहले ही कर ली गई थी, लेकिन इन्हें जिलों को भेजने के बजाय कागजी प्रक्रिया में ही उलझाकर रखा गया था। 5 जनवरी को दैनिक भास्कर में यह खबर प्रकाशित होने के बाद वाहनों को जिलों में भेजने की कवायद शुरू की गई। करीब दो महीने बाद कागजी प्रक्रिया पूरी हुई और अब गाड़ियों का आवंटन कर दिया गया। बता दें कि राज्य में 606 थानों में 1079 पुलिस गाड़ियां पूरी तरह से कंडम हो चुकी हैं। इसके बावजूद पुलिसकर्मी इन्हीं खटारा गाड़ियों से पेट्रोलिंग करने को मजबूर थे। जिलों के नए वाहन दे दिए गए


