5 हजार रुपए का ईनामी आरोपी कर्नाटक से गिरफ्तार:नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला, दो साल से था फरार

छतरपुर के बिछुआ थाना पुलिस ने नाबालिग के साथ छेड़छाड़ करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी पिछले दो साल से फरार चल रहा था। जिसके खिलाफ 5 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था। टीआई महेंद्र भगत ने बताया कि गिरधर पिता नागरे पर एक नाबालिग से छेड़छाड़ कर धमकाने की शिकायत 2 साल पहले दर्ज की गई थी। उसके खिलाफ धारा 354, 354 A, 450, 506, IPC 5,6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। कर्नाटक से पकड़ा गया आरोपी गिरधर नागरे कर्नाटक में छुप कर बैठा था। जिसकी जानकारी मिली तो पुलिस ने उसे योजना बनाकर घेराबंदी करते हुए कर्नाटक से पकड़ा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *