अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में संगम यूनिवर्सिटी की तेजस्विनी सेल एवं वाइब्स क्लब भीलवाड़ा के संयुक्त तत्वावधान में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली भीलवाड़ा एवं आसपास की 25 महिलाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम संयोजिका प्रो.अर्चना अग्रवाल ने बताया कि महिला दिवस के अवसर पर भीलवाड़ा के विभिन्न क्षेत्रों एवं संगठनों से जुड़ी महिलाओं को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इनका किया सम्मान इस अवसर पर संगठनात्मक क्षेत्र में नीता बाबेल ,ज्योति आशीर्वाद (शर्मा), पुष्पा गोखरू, रीना डाड, ऋतु अग्रवाल, दीपा शिशोदिया, मंजू पोखरना और सुमन दुगर को सम्मानित किया गया। सामाजिक सेवा के क्षेत्र में मिला सम्मान सामाजिक सेवा के क्षेत्र में मधु लोढ़ा, मोनिका गर्ग, अनु जैन, कल्पना जोहरी, एकता ओस्तवाल और रक्षा जैन को सम्मान प्रदान किया गया। खेलकूद के क्षेत्र में मनीषा मेहता, चारवी कुमारी माली और रिधिमा जांगिड़ को सम्मानित किया गया। प्रशासनिक सेवा में इनका हुआ सम्मान इसी प्रकार प्रशासनिक सेवा में (DYSP) शिल्पा जैन, पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में साधना मेलाना और प्रियंका सोमानी, फैशन क्षेत्र में जया चौहान, एनसीसी में प्रेरणा सिंह राठौड़ तथा कला के क्षेत्र में हर्षा कटियार और दीपिका पराशर को सम्मानित किया गया। महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी मुख्य अतिथि ममता मोदानी ने अपने संबोधन में महिला सशक्तिकरण पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। सशक्त महिला पूरे समाज को नई दिशा देती है रजिस्ट्रार डॉ. आलोक कुमार ने बताया कि एक सशक्त महिला न केवल अपने परिवार को मजबूत बनाती है, बल्कि पूरे समाज को नई दिशा देती है।इस अवसर पर वाइब्स क्लब की ज्योति आर्या सहित क्लब के सभी सदस्य उपस्थित रहे। इमोशनल इंटेलिजेंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर उद्बोधन कुलपति प्रो. करुणेश सक्सेना ने इमोशनल इंटेलिजेंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय पर प्रभावशाली व्याख्यान देते हुए दोनों के महत्व को समझाया। इनकी रही मौजूदगी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजसेविका ममता मोदानी, संगम यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. करुणेश सक्सेना, प्रो-प्रेसिडेंट प्रो. मानस रंजन पाणिग्रही तथा रजिस्ट्रार डॉ. आलोक कुमार ने सभी महिलाओं को सम्मानित किया। आयोजन में डॉ.. श्वेता बोहरा, डॉ. स्नेहलता, डॉ. पूनम चौहान, शालू अग्रवाल, डॉ. अमित जैन, डॉ. अनुराग शर्मा, डॉ. जोरावर सिंह और डॉ. अतुल गांधी का विशेष सहयोग रहा।मंच संचालन डॉ श्वेता बोहरा,डॉ स्नेहलता अजमेर ने किया।


