कोंडागांव के फरसगांव में भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की 29वीं वाहिनी ने एक विशेष सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में करमरी, मरसकोडो, मल्लेचुर, गोटाबैनुर और मसपुरपारा (मुंडपाल) के करीब 300 ग्रामवासियों को लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम में जरूरतमंद लोगों को विभिन्न सामग्री वितरित की गई। इसमें पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के लिए साइकिल, दिव्यांगजनों के लिए ट्राईसाइकिल शामिल थी। खेल सामग्री में क्रिकेट किट, वॉलीबॉल, फुटबॉल और बैडमिंटन का सामान दिया गया। महिलाओं की सुविधा के लिए सैनिटरी पैड और मच्छरदानी का वितरण भी किया गया। नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन कार्यक्रम में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की गई और उन्हें मुफ्त दवाइयां दी गईं। कन्या आश्रमशाला फरसगांव, प्राइमरी स्कूल करमरी और मलेचूर के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। 29वीं वाहिनी के कमांडेंट दुष्यंत राज जायसवाल ने कहा कि ITBP इस क्षेत्र में लोगों की सेवा और सुरक्षा के लिए तैनात है। परीक्षाओं की नि:शुल्क कोचिंग भी दे रहे उन्होंने बताया कि वाहिनी युवाओं के लिए अग्निवीर, CAPF बस्तर फाइटर और SSC (GD) की भर्ती परीक्षाओं की नि:शुल्क कोचिंग भी प्रदान कर रही है। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों को इस कोचिंग में भेजने का आग्रह किया।


