रायगढ़ में अज्ञात वाहन ने युवक को कुचला:सामान लेने मृतक पैदल जा रहा था तभी घटित हुई घटना, आरोपी चालक की पतासाजी में जूटी पुलिस

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में सड़क दुर्घटना घटित हुई है। जिसमें एक युवक बारात में शामिल हुआ और अपने साथियों के साथ बोलेरो में सवार होकर बंगुरसिया गांव पहुंचा। कुछ सामान लेने पैदल जा रहा था कि अज्ञात वाहन ने उसे ठोकर मार दिया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना चक्रधर नगर थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के मुताबिक दर्रामुड़ा क्षेत्र का रहने वाल परमानंद यादव 34 साल अपने मामा के घर ओड़िसा गया था। यहां से बीती रात वे लोग बारात आए। इसके बाद परमानंद अपने साथियों के साथ बोलेरो में सवार होकर कुछ सामान लेने बंगुरसिया गांव पहुंचा। यहां बोलेरो से नीचे उतरकर पैदल जा रहा था, तभी मेन रोड पर अज्ञात वाहन के चालक ने तेज रफ्तार वाहन चलाते हुए उसे जबरदस्त ठोकर मार दिया। आरोपी की तालाश में जूटी पुलिस
इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद उसे ईलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां प्रारंभिक जांच के बाद डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में आज पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल मामले में आरोपी चालक का पतासाजी किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *