धमतरी में नए कलेक्टर का पहला एक्शन:अनुपस्थित अधिकारियों की सैलरी कटी, समय पर ऑफिस पहुंचने की सख्त हिदायत

धमतरी के नए कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने पदभार संभालने के दूसरे दिन ही सख्त कदम उठाए हैं। बता दें कि वे जिले के 20वें कलेक्टर हैं। शुक्रवार को कलेक्टर मिश्रा ने सबसे पहले कलेक्ट्रेट का निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय की व्यवस्थाओं की जांच की, जहां कुछ अधिकारी अनुपस्थित मिले। इन अधिकारियों के खिलाफ उन्होंने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को समय पर कार्यालय आने के लिए कहा। उन्होंने कार्यालय में नियमित उपस्थिति और पूरे समय रहने की हिदायत दी है। साथ ही कार्यालय की सुविधाओं में सुधार के लिए भी आदेश जारी किए हैं। सहायक खनिज अधिकारी का कटेगा वेतन उन्होंने कहा कि अधिकारी कर्मचारियों को कार्यालय के बाहर नाम एवं पद नाम वाली पट्टिकाएं लगाने को कहा। निरीक्षण में सहायक खनिज अधिकारी सुभाष चंद साहू अनुपस्थित थे जिन्हें कलेक्टर ने एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिए हैं। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने बताया कि सोमवार- गुरुवार को अधिकारी कर्मचारियों को ऑफिस में रहना है। ताकि ज्यादातर समस्याओं का समाधान तात्कालिक हो सके। इसके साथ ही कलेक्ट्रेट कार्यालय में संचालित विभिन्न शाखाओं में बेहतर साफ-सफाई तेज व्यवस्था को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। अधिकारियों को दी गई समझाइश कलेक्टर ने यह बताया कि विदाउट एप्लीकेशन पाया गया। ऐसे अधिकारियों के पेमेंट रोके गए हैं। पहली बार निरीक्षण में अनुपस्थित पाए जाने वाले अधिकारियों को समझाइश दी गई है। दूसरी बार ऐसे करते हैं तो उनको नोटिस दिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *